हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के संवाददाता के अनुसार, इस्लामी क्रांति की संरक्षक सेना (आईआरजीसी) की नौसेना के कमांडर रियर एडमिरल अलीरज़ा तंगसीरी की शहादत पर आयतुल्लाह आराफ़ी ने शोक संदेश जारी किया।
आयतुल्लाह आराफ़ी के शोक संदेश का पूरा पाठ इस प्रकार है :
बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम
"مِنَ المُؤمِنینَ رِجالٌ صَدَقوا ما عاهَدُوا اللَّهَ عَلَیهِ ۖ فَمِنهُم مَن قَضیٰ نَحبَهُ وَمِنهُم مَن یَنتَظِرُ ۖ وَما بَدَّلوا تَبدیلًا मोमिनों में ऐसे लोग भी हैं, जिन्होंने अल्लाह से किए गए अपने वादे को सच कर दिखाया। उनमें से कुछ अपना वादा पूरा कर चुके हैं और कुछ प्रतीक्षा कर रहे हैं तथा उन्होंने अपने संकल्प में कोई बदलाव नहीं किया।" (सूर ए अहज़ाब, आयत 23)
इस्लाम के वीर सेनानायक और इस्लामी क्रांति की संरक्षक सेना की नौसेना के कमांडर की शहादत पर मैं सर्वोच्च नेता, ईरान की प्रतिरोधी जनता, उनके साथियों, सहकर्मियों और उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। साथ ही इस महान शहादत पर उन्हें बधाई भी देता हूं।
रियर एडमिरल अलीरज़ा तंगसीरी ने अपना पूरा जीवन ईरान की सीमाओं, उसकी सुरक्षा और इस्लामी मातृभूमि की पवित्र भूमि की अखंडता की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। अत्यंत दुष्ट तत्वों के हाथों बहाया गया उनका पवित्र ख़ून निश्चित रूप से शक्तिशाली नौसेना की ताक़त और निरंतर प्रगति का आधार बनेगा।
अपराधी अमेरिका और इस्राइल को जान लेना चाहिए कि वर्षों तक शहादत की आकांक्षा के साथ संघर्ष और जिहाद करने वाले कमांडरों की शहादत से सत्य के मोर्चे को और अधिक मज़बूती मिलती है। यह ईश्वरीय परंपरा है, जिसमें कभी बदलाव नहीं होताلن تجد لها تبدیلا। निस्संदेह, तंगिस्तान के वीर सपूतों की परंपरा से जुड़े सैकड़ों तंगसीरी उनके मार्ग पर आगे बढ़ेंगे और उनके संघर्ष को जारी रखेंगे, इंशाअल्लाह।
अलीरज़ा आराफ़ी
हौज़ा हाए इल्मिया के प्रमुख
आपकी टिप्पणी